पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासनिक अफसर आज करेंगे स्कूलों का दौरा

प्रशासनिक अफसर आज करेंगे स्कूलों का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. संबलनअभियान के तहत प्रशासनिक अफसर मंगलवार से जिले के राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान कलेक्टर आरएस जाखड़ राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 37, एडीएम वासुदेव मालावत राउप्रा विद्यालय नंबर 7, किरोड़ीलाल मीणा राउप्रा विद्यालय सेतिया फार्म, रचना भाटिया राउप्रा विद्यालय नंबर 3, शंकर लाल शर्मा राउप्रा विद्यालय नंबर 6, लालचंद पारीख राउप्रा विद्यालय नंबर 1, यूआईटी सचिव ओपी बुनकर राउप्रा विद्यालय नंबर 5, सीईओ जिला परिषद नवनीत कुमार राउप्रा विद्यालय नंबर 8, नगर परिषद सचिव प्रहलाद मीणा राउप्रा विद्यालय हाउसिंग बोर्ड और मंजू नैण गोदारा राउप्रा विद्यालय फायर ब्रिगेड का निरीक्षण करेंगी।