पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीगंगानगर के छात्रों ने झुंझुनूं को हराया

श्रीगंगानगर के छात्रों ने झुंझुनूं को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय खुदनपुरी में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी 14 वर्ष प्रतियोगिता में सोमवार को सुपर लीग मुकाबले हुए। आरआर कॉलेज खेल मैदान पर हुए छात्र वर्ग के अजमेर नागौर के बीच खेले गए मैच में अजमेर ने नागौर को 4-2 से हराया, अजमेर की ओर से दुष्यंत ने दो, आर्यन और सात्विक ने एक-एक गोल किया। एसएस बीकानेर और मेजबान अलवर को 2-0 से हराया। बीकानेर के छोटूराम और चंद्रशेखर ने एक-एक गोल किया। इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए जोधपुर बनाम चित्तौडगढ़ के मैच में जोधपुर ने चित्तौडगढ़ ने 1-0 से हराया। जोधपुर की ओर से चैनाराम ने एक गोल किया। श्रीगंगानगर ने झूंझुनू को 1-0 से शिकस्त दी। श्रीगंगानगर के विक्रमजीत ने एक गोल किया।

छात्रावर्ग में श्रीगंगानगर अलवर का मैच ड्रा रहा

छात्रावर्ग के मुकाबले में प्रताप स्कूल मैदान पर खेले गए श्रीगंगानगर बनाम अलवर का मैच ड्रा रहा। कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। भीलवाड़ा ने अजमेर को 3-1 से हराया। भीलवाड़ा की ओर से सुरेखा, संजू रानी ने एक-एक गोल किया। यशवंत स्कूल खेल मैदान पर हुए जोधपुर बनाम चित्तौड़गढ़ के मुकाबले में जोधपुर ने चित्तौडग़ढ़ को 1-0 से हराया। जोधपुर की सरिता ने एक गोल किया। उदयपुर ने नागौर को 1-0 से हराया। उदयपुर की ललिता कंवर ने एक गोल किया।