श्रीगंगानगर। पुलिसलाइन की महिला कांस्टेबल के पति को शनिवार शाम अचेतावस्था में ब्लॉक एरिया के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। हालत नाजुक होने के कारण अभी तक पुलिस युवक से बयान नहीं ले पाई है। बताया जा रहा है कि युवक का प|ी से कई दिनों से विवाद था। वह कुछ दिन पहले ही पुलिस लाइन से गांव मटीलीराठान रहने चला गया था। खासबात यह है कि युवक के बयान लेने के मामले को लेकर जवाहर नगर मटीलीराठान पुलिस एरिया को लेकर उलझ गई। दोनों थानों के स्टाफ ने कहा कि यह मामला उनके थाने का नहीं है।
मटीलीराठान सरपंच हरजिंद्रसिंह बराड़ ने बताया कि गांव के 25 वर्षीय हरीश पुत्र गुलशन का
विवाह श्रीगंगानगर की पुलिस लाइन में रहने वाली महिला कांस्टेबल के साथ तीन साल पहले हुआ था। बाद में युवक प|ी के साथ लाइन में रहने लगा, जिसकी गांव में मनियारी की दुकान है। कुछ समय से पति-प|ी के बीच विवाद चल रहा था।
कुछ दिन पहले पत्नी साला हरीश ने उससे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह गांव आकर रहने लगा। शनिवार को साला ने फोन कर उसे श्रीगंगानगर बुलाया। कोल्डड्रिंक में जहरीला पदा र्थ मिलाकर पिलाया दिया। साला के पास से निकलते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई।
वह दोस्त के पास निजी हॉस्पिटल में पहुंचा यहां आने पर उसे कई बार उल्टियां आई। बाद में डॉक्टर ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। उधर डॉ. भरत मैय्यर का कहना है कि युवक की हालत नाजुक है। युवक को कौनसा जहरीला पदार्थ पिलाया गया। अभी कह पाना मुश्किल है।
प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती युवक।