- Hindi News
- प्रेमनगर और सेतिया कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई
प्रेमनगर और सेतिया कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई
चारदिन से लगातार गंदा और बदबूदार पानी आने के कारण प्रेमनगर और सेतिया कॉलोनी के लोग परेशान हैं। नागरिकों की शिकायत है कि इन इलाकों में काई वाला गंदा और बदबूदार रहा है, इससे कपड़े और बर्तन धोने का काम भी नहीं किया जा सकता। वहीं, विभाग के अधिकारी नया कनेक्शन कर साफ पानी देने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में विभागीय दावे फेल होते नजर रहे हैं। गंदे पानी की सप्लाई के विरोध में इलाकावासियों ने शनिवार को पूर्व पार्षद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कई बार एक्सईएन अशोक गुप्ता और क्षेत्रिय अधिकारियों को इस विषय में बताया मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जलदाय विभाग ने कुछ दिन पहले ही नई धानमंडी के पास सप्लाई अलग करने के लिए नया वाल्ब डाला था। शुक्रवार को बसंती चौक के पास से गुजरने वाली लाइन को भी अलग किया था। मगर इसके बाद भी प्रेमनगर और सेतिया कॉलोनी में गंदा पानी आने की समस्या बरकरार है। सेतिया कॉलोनी की गली नंबर सात निवासी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से समस्या है। प्रेमनगर निवासी अरुण ने बताया गली नंबर 4, 5, 6, 7 के भी बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है।
प्रेम नगर में सप्लाई हुआ गंदा पानी।
श्रीगंगानगर. प्रेमनगर में दो दिन से सप्लाई हो रहा गंदा पानी दिखाते लोग।