- Hindi News
- जूडो में श्रीगंगानगर की कविता ने जीता गोल्ड
जूडो में श्रीगंगानगर की कविता ने जीता गोल्ड
श्रीगंगानगर.अंधविद्यालय मेंशनिवार को हुई राज्य स्तरीय 59वीं जूडो खेलकूद प्रतियोगिता (14 वर्षीय ) के दूसरे दिन 23 किग्रा. भार वर्ग छात्रा में श्रीगंगानगर की कविता ने स्वर्ण पदक जीता। दूसरे पर भीलवाड़ा की पूजा, तृतीय कोटा की भारती राजसमंद की नीतू रहीं। 44 किग्रा. से अधिक भार वर्ग छात्रा में श्रीगंगानगर की पूजा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। पहले स्थान बाड़मेर की उर्मिला, दूसरे पर अजमेर की कशिश, उदयपुर की रिया तीसरे स्थान पर रहीं। 25 किग्रा. भाग वर्ग छात्र में तीसरे स्थान पर श्रीगंगानगर के आशीष हनुमानगढ़ के महावीर रहे। राजसमंद चंद्र प्रकाश पहले बाड़मेर के प्रकाश दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 50 किग्रा. भार वर्ग छात्र में हनुमानगढ़ के आशीष पहले, श्रीगंगानगर के स्नेह दीप दूसरे तीसरे स्थान पर चूरू के अजय अलवर के बल्लू रहे।
श्रीगंगानगर. जूडो प्रतियोगिता में एक-दूसरे पर दांव लगाते खिलाड़ी।