पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृष्ण सुदामा की मित्रता सारे विश्व के लिए मिसाल

कृष्ण सुदामा की मित्रता सारे विश्व के लिए मिसाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कान्हा बरसाने में जाइयो बुला रही राधा प्यारी...

श्रीगंगानगर. भगवानश्री कृष्ण और सुदामा की दोस्ती सारी दुनिया के लिए मिसाल है, उन्होंने अपनी दोस्ती के खातिर ही सुदामा को अपने दोनों लोक दान कर दिए थे। यह बात एल ब्लाक स्थित हनुमान मंदिर में चल रही भागवत कथा के आखिरी दिन कथा वाचक मुदगल शास्त्री ने कही। दोस्ती इस दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता होता है, यह रिश्ता बच्चा खुद ही बनाता है और सारी उम्र इसके बंधन काे निभाता है। गरीबी से परेशान सुदामा अपनी धर्मप|ी के बार-बार कहने पर जब श्रीकृष्ण से मिलने मथुरा पहुंचे तो उनका तंगहाल देख कर द्वार पालो ने उन्हें महल के अंदर नहीं जाने दिया। जब कान्हा को ज्ञात हुआ कि उनका मित्र उनसे मिलने आया है तो वह भागते हुए महल के बाहर आए और सुदामा को अंदर लेकर गए। उन्हें अपने मित्र की हालत देखकर इतना दुख हुआ कि अपने आंसुओं से ही उन्होंने सुदामा के पैर धोए।

नई धानमंडी स्थित हनुमान मंदिर में मद भागवत कथा में सजी कृष्ण-रुक्मणि की झांकी।

एल ब्लॅाक हनुमान मंदिर में श्रीमदभागवत कथा में सजी कृष्ण सुदामा की झांकी।