- Hindi News
- महिला वर्ग में एसकेडीएल पुरुष में एमडी कॉलेज की टीम रही चैंपियन
महिला वर्ग में एसकेडीएल पुरुष में एमडी कॉलेज की टीम रही चैंपियन
श्रीगंगानगर. महाराजागंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की 11वीं अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में पुरुष वर्ग में श्रीगंगानगर की टीम महिला वर्ग में एसकेडीएल कॉलेज रतनगढ़ की टीम चैंपियन बनी। इससे पहले पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एमडी कॉलेज, श्रीगंगानगर की टीम ने राजकीय कॉलेज रतनगढ़ की टीम को 42-13 से रौंदकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बीआर अम्बेडकर कॉलेज ने एसजीएन खालसा कॉलेज को 23-16 से हराकर खिताबी दौड़ में पहुंची। इसके बाद महिला वर्ग के फाइनल मुकाबला एसकेडीएल कॉलेज, रतनगढ़ की टीम और डॉ. राधा कृष्ण कन्या महाविद्यालय श्रीगंगानगर के बीच हुआ। इसमें एसकेडीएल कॉलेज की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राधा कृष्ण कन्या महाविद्यालय की टीम को 12-6 से हराकर खिताब जीत लिया। पुरुषों के फाइनल मुकाबले में एमडी कॉलेज ने बीआर अम्बेडकर कॉलेज को 28-22 से हराकर एमडी कॉलेज की टीम चैंपियन बन गई।
खो-खो प्रतियाेगिता में चैंपियन रही जैन कॉलेज के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए।