- Hindi News
- विभिन्न पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा 26 अक्टूबर को
विभिन्न पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा 26 अक्टूबर को
विभिन्न पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा 26 अक्टूबर को
श्रीगंगानगर| सेनाभर्ती कार्यालय झुंझुनू द्वारा बीकानेर रैली के एमएच फिट तथा ग्राउंड फिट के सैनिक सामान्य पद, सैनिक क्लर्क, एसकेटी, सैनिक और सैनिक तकनीकी अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 26 अक्टूबर को बीकानेर के आर्मी पब्लिक स्कूल में होगी। कर्नल अजय कपिल ने बताया कि सैनिक सामान्य पद के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 31 अगस्त को इसी केंद्र में हुई थी। उसे रद्द कर दिया गया है। उक्त अभ्यर्थियों तथा एमएच फिट ग्राउंड फिट अभ्यर्थियों को नया प्रवेश पत्र 25 अक्टूबर को सुबह छह से आठ बजे तक सार्दुल मिलिट्री गेट में दिया जाएगा।