सरकार ने पांच पार्षद मनोनीत किए
श्रीगंगानगर| राज्यसरकार ने शुक्रवार को पांच पार्षदों को मनोनीत किया। अब परिषद में फिर से 55 पार्षद हो गए हैं। हालांकि, उक्त पार्षदों का मनोनयन निकाय चुनाव तक रहेगा। नगर परिषद आयुक्त प्रहलाद मीणा ने बताया कि जूगल डूमरा, तेजेंद्रपालसिंह टिम्मा, राजाराम बिश्नोई, रेणूका राजपाल कृष्ण वाल्मीकि को सरकार ने मनोनीत किया है।