पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध मोबाइल टावरों को हटाने गई नगरपरिषद टीम बैरंग लौटी

अवैध मोबाइल टावरों को हटाने गई नगरपरिषद टीम बैरंग लौटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. पुरानी धानमंडी में पिड़ों पर अस्थायी दुकानें लगाकर बैठे अतिक्रमणकारियों शहर के कई जगहों पर लगे अवैध मोबाइल टावरों को हटाने गई नगरपरिषद की टीम शुक्रवार को बैरंग लौटी। पिड़ों पर दुकानें लगाकर बैठीं महिलाओं को हटाने के आदेश कोर्ट ने काफी समय पहले दिए थे। अवैध मोबाइल टावरों का विरोध लगातार शहर में हो रहा है।

एक्सईएन संदीप नागपाल, एईएन मंगतराय सेतिया, जेईएन सरदूलसिंह की टीम सुबह कब्जेधारियों को हटाने के लिए पुरानी धानमंडी पहुंची ताकि दुकानदारों से पिड़ों की राशि जमा करवाई जा सके। बिना पुलिस के वहां पहुंचने के कारण परिषद की टीम को महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा। उन्होंने तो आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली, जिससे उन्हें खाली लौटना पड़ा।

वहीं, मल्टीपर्पज स्कूल, तहसील के नजदीक खालसा नगर में लगे अवैध मोबाइल टावर को हटाने गए नगरपरिषद के दल को भी बैरंग लौटना पड़ा। क्योंकि, परिषद जो क्रेन ले गया था वह छोटी पड़ गई। आयुक्त प्रहलाद मीणा ने बताया कि टावरों को हटाने के लिए बीकानेर से बड़ी क्रेन मंगाई है।

उसके आने के बाद ही टावर हटाए जाएंगे। उधर, पार्षद संदीप शर्मा का आरोप है कि वार्ड-40 स्थित रविदास मंदिर के सामने रातोंरात मोबाइल टावर लगा दिया। शिकायत के बावजूद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

पुरानी धानमंडी में नगर परिषद अधिकारियों से बातचीत करती महिलाएं।