श्रीगगानगर. कॉलेज की फीस बढ़ाए जाने के विरोध में श्री गुरुनानक खालसा कॉलेज की छात्राओं ने शुक्रवार को हंगामा किया। पहले उन्होंने कॉलेज कैंपस में नारेबाजी की फिर प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद सड़क पर जाम लगा दिया। काफी देर तक जाम लगाने के बाद कॉलेज प्रशासन की समझाइश पर छात्राएं वापस कॉलेज लौटीं। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने बताया कि इस वर्ष कॉलेज प्रशासन ने फीस में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी है। कई गरीब छात्राएं बढ़ी हुई फीस देने में सक्षम नहीं हैं।
उन्होंने प्राचार्य से कई बार गुहार लगाई कि उनकी फीस माफ की जाए मगर कई महीने बीत जाने के बाद भी काेई कार्रवाई नहीं की गई। इसके विरोध में शुक्रवार को छात्राओं ने एकजुट होकर प्राचार्य कार्यालय के सामने धरना दिया और नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।