पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच करोड़ के टेंडर दूसरी बार निरस्त मेन रोड दुरुस्त होने पर संशय

पांच करोड़ के टेंडर दूसरी बार निरस्त मेन रोड दुरुस्त होने पर संशय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषदचुनाव नजदीक आते ही वार्डों में पार्षद अपने वोट पक्के करने में जुट गए हैं। हर पार्षद चाहता है कि कार्यकाल खत्म होने से पहले नए काम शुरू करवा दिए जाएं। यानी, एक तीर से दो निशाने। विकास कार्य के लिए लोग याद करेंगे। साथ ही कमीशन भी मिलेगा, इस उम्मीद में शुक्रवार को कई पार्षद ठेकेदार एकजुट होकर करीब पांच करोड के टेंडर विक्रय के लिए एकत्र हुए, लेकिन खींचतान की वजह से परिषद प्रशासन को दोपहर 3 बजे टेंडर निरस्त करने पड़े। ढाई साल पहले माइनर के किनारे रोड बनाने के टेंडर जारी होने के बावजूद अभी तक वहां सड़क नहीं बन पाई है। कुछ जगहों पर सड़कें बनाई हैं, लेकिन आगे का टुकड़ा ठेकेदार ने छोड़ दिया। गत दिनों हुई मूसलाधार बारिश से वहां बनी सड़क बिखरनी शुरू हो गई। वहां तो नगरपरिषद का ध्यान है ही यूआईटी काम शुरू करवाने की रुचि ले रही है। शहर के 50 वार्डों में करीब पांच करोड़ से अधिक के कार्यों के लिए टेंडर निरस्त होने के बाद सवाल यह है कि गत दिनों हुई बारिश में क्षतिग्रस्त हुए रवींद्र पथ, स्टेशन रोड, गोलबाजार, ब्लॉक एरिया, पुरानी आबादी की सड़कें दीपावली से पहले दुरुस्त होंगी या नहीं। उधर, ठेकेदार संघ के प्रधान जगदीश लड़ोइया ने बताया कि सड़काें की गारंटी पीरियड के नियम पीडब्ल्यूडी की गाइड लाइन के अनुशासन किए जाने से नाराज ठेकेदारों ने शुक्रवार को बैठक कर टेंडर के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।

श्रीगगानगर. ए-माइनर के पास बनी सड़क टूटी।