- Hindi News
- जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
श्रीगंगानगर. जिस्मफरोशीका धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस आशय का ज्ञापन ब्लॉक एरिया के लोगों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि ब्लॉक एरिया में काफी समय से रेस्टोरेंट की आड़ में वैश्यावृत्ति का धंधा सरेआम चल रहा है। पुलिस से शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। दो दिन पहले तीन रेस्टोरेंट में छापे मारने के बावजूद लड़कों सिर्फ शांतिभंग के आरोप में पकड़ा गया। लोगों का आरोप था कि पुलिस लाइन का सिपाही रेस्टोरेंट के संचालन में लिप्त है, इसलिए कार्रवाई नहीं की जा रही है।