गणेश मंदिर में दिनभर चले भजन कीर्तन
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.
नवरात्रके दूसरे दिन शुक्रवार को सेतिया कॉलोनी स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में माता की सुंदर सचेतन झांकियां सजाई गईं।
इस दौरान नन्ही मुन्नी बच्चियों ने देवी रूप धर कर सभी का मन माेह लिया इसके बाद मैय्या शेरावालिए सुन कहंदी है दाती, आए नराते माता दे...जैसे माता रानी के भजनों के साथ मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
शाम को मंगल आरती गाई गई और फिर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मोहन सोनी, कृष्णलाल बिलंदी, महेंद्र जैन, अनिल जैन अन्य लोग मौजूद थे।
श्रीगंगानगर. सेतिया कॉलोनी गणेश म़ंदिर में भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु।