- Hindi News
- हर भारतीय तक पहुंचे कश्मीर समस्या की जानकारी
हर भारतीय तक पहुंचे कश्मीर समस्या की जानकारी
विशेषाधिकार ने बढ़ाई कश्मीरियों की समस्याएं
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.
आरएसएसके अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख अरुण कुमार के अनुसार जम्मू कश्मीर में अलगाववाद और राष्ट्रवाद के बीच लड़ाई चल रही है। जम्मू कश्मीर की राष्ट्रवादी शक्तियों को कोई जानता तक नहीं है। जम्मू कश्मीर की समस्या हर भारतीय तक पहुंचानी चाहिए।
इससे देशवासी वास्तविकता से रूबरू होंगे। शुक्रवार को यहां रिटायर मेजर जनरल जीएस ढिल्लो की अध्यक्षता में हुए आरएसएस के ‘जम्मू कश्मीर तथ्य, समस्याएं एवं समाधान’ विषयक प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मुख्य वक्ता ने कहा कि कश्मीर के चंद लोग ही अलगाववादी हैं। जम्मू कश्मीर समस्या को आम लोगों पर पहुंचाने के लिए राज्य का भारत में विलय दिवस मनाना चाहिए।
जम्मू कश्मीर राज्य का भारत में विधिवत विलय हुआ है। संविधान के अनुसार यह भारत का 15वां राज्य है। इसी वजह से संयुक्त राष्ट्र संघ ने जम्मू कश्मीर से पाकिस्तान सेना की बात की है।
भारत ने जम्मू कश्मीर के संबंध में कभी कानूनी पक्ष को मजबूती के साथ नहीं रखा। राज्य का भार में विधिवत विलय होने की वजह से ही पाकिस्तान जम्मू कश्मीर पर भाषणों में ही अपना दावा जताता है। कानूनी रूप से कभी दावा नहीं किया।
श्रीगंगानगर. अमर पैलेस में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोलते वक्ता कार्यक्रम में मौजूद लोग।