पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर भ्रमण के बाद पंचायतों के लिए रवाना हुआ स्वच्छता रथ

नगर भ्रमण के बाद पंचायतों के लिए रवाना हुआ स्वच्छता रथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छता अभियान के तहत

शहर के स्कूलों में हुई सफाई

नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.

भारतएक स्वच्छ देश बनें, इसके लिए हमें स्वयं से शुरुआत करनी होगी। हम अपने घरों, कार्यालयों के साथ साथ गली, शहर, जिले, प्रदेश देश को स्वच्छ बना पाएंगे। यह कहना था जिला कलेक्टर आरएस जाखड़ का। मौका था, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान के लिए रथ रवाना करने का। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों से अपने अपने क्षेत्र में जनजागृति के निर्देश दिए। सुबह 10 बजे से जिला परिषद से रवाना हुआ शिविर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांवों के लिए रवाना हुआ।

जिला समन्वयक प्रेम चंद्र बेरिया ने बताया कि रथ की शुरुआत भगत सिंह चौक से कलेक्टर ने झंडी दिखाकर की। लोगों को जागरूकता संबंधी पोस्टर से सजा हुआ रथ नेहरू पार्क से होते हुए स्काउट ऑफिस पहुंचा। वहां, बच्चों को जलपान सफाई और स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई।

पंचायत समिति पहुंचा जहां प्रधान बबलदीप कौर वीडीओ नीरू मीणा ने हरी झंडी दिखाते हुए अलग-अलग ग्राम पंचायतों के लिए निकल गया।

यह रथ गांव के लोगों को सफाई स्वच्छता के लिए जागरूक करेगा। गांव में अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिन और प्रेरक की ड्यूटी लगाई है। कार्यक्रम के दौरान एडीएम प्रशासन वासुदेव मालावत, एसीईओ लालचंद्र, एसडीएम कैलाशचंद्र, जिला प्रमुख शांति देवी समेत कई गांवों के सरपंच मौजूद रहे।

जिला परिषद से स्वच्छता अभियान के रथ को रवाना करते जिला कलेक्टर अन्य।