मारपीट कर दो लाख रुपए चोरी करने का आरोप
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.
घरमें घुसकर मारपीट कर दो लाख रुपए चोरी के आरोप में जवाहर नगर पुलिस ने कई जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जवाहर नगर के राकेश गोयल ने पुलिस को बताया कि उसने लवभूषण उसके पिता सुरेंद्र 15 लाख रुपए लेने थे। एक साल का कहकर आरोपियों ने उससे रुपए उधार लिए थे। 25 सितंबर को आरोपियों ने रुपए लेने गया तब सुरेंद्र ने कहा कि शाम तक हिसाब-किताब करवा देगा। बाद में लवभूषण पब्लिक पार्क में मिला। उसने देख लेने की धमकी दी। बाद में बाप-बेटे ने एक राय होकर घर आकर उससे गाली-गलोच करते हुए मारपीट की। बीच बचाव में आए प|ी बेटे को भी पीटा। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय घर से दो लाख रुपए भी चोरी कर ले गए।