पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक को रोककर पीटा और 5 हजार लूटे

युवक को रोककर पीटा और 5 हजार लूटे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. युवकको रोककर मारपीट और 5 हजार रुपए लूटने के आरोप का कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है। मामले के अनुसार संगतपुरा निवासी अमनप्रीत सिंह 30 जनवरी को मटका चौक से बाइक पर गुजर रहा था। तभी 2 बीबी निवासी मनजिंद्र, प्रीतपाल बादल समेत 3 अन्य लोगों ने बाइक रोक ली। फिर चाबी निकाल उसे लातों घूसों से जमकर पीटा। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसकी जेब में रखे 5 हजार रुपए जबरन निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।