पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशेष अभियान के दौरान हुई नालों की डीसिल्टिंग

विशेष अभियान के दौरान हुई नालों की डीसिल्टिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. प्रधानमंत्रीके दौरे के मद्देनजर विशेष अभियान के पहले दिन नगरपरिषद ने शहर के कई नालों की डीसिल्टिंग कराई तो कई नालों में मिट्टी के गट्टे मिले हैं। बीरबल चौक से शिव सर्किल तक के मुख्य नाले की सफाई के दौरान मिट्टी से भरे गट्टे पत्थर निकाले गए। इनकी वजह से ही डेढ़ महीने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। दिनभर चले अभियान से सड़कों पर सिल्ट फैलने से लोगों को भी खासी परेशानी हुई। लेकिन इससे गंदे पानी की निकासी अब आसानी से हो सकेगी।

यहांमिले गट्टे

एसडीबिहाणी कॉलेज के सामने स्थित इलाहाबाद बैंक के पास नाले से सफाई कर्मियों ने मिट्टी से भरे छह गट्टे निकाले तो पानी की निकासी हुई। नाले में गट्टे मिलने की सूचना मिलते ही सभापति ने जायजा लिया। वहीं रोडवेज डिपो के बाहर के नाले में भी बड़े पत्थर लगे हुए थे, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। इन पत्थरों को निकालते ही शिव चौक नाले की गंदे पानी की निकासी भी होने लगी।