- Hindi News
- एसएसबी रोड को चौड़ा करने की अफवाह से मचा हड़कंप
एसएसबी रोड को चौड़ा करने की अफवाह से मचा हड़कंप
श्रीगंगानगर. एसएसबीरोड को चौड़ा करने की अफवाह से हड़कंप मच गया और इस मास्टर प्लान के मुताबिक सड़क को चौड़ा करने की योजना से इलाकावासियों में में आक्रोश फेल गया।
इलाकावासियों का कहना कि एसएसबी मार्ग पर 50 वर्ष पूर्व 20 फीट रोड थी। जिसे प्रशासन ने कई साल पहले 80 फीट कर दिया, इससे कई घर-बेघर हो गए थे। अब प्रशासन फिर से इस मार्ग को चौड़ा करने की योजना बना रहा है जो आमजन के हित के खिलाफ है।
यूआईटी अब 80 फीट रोड को 115 फीट करने की योजना बना रही है। वहीं, यूआईटी सचिव ओपी बुनकर का कहना है कि ऐसी कोई योजना नहीं बनाई जा रही। यह महज एक अफवाह है।