पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीगंगानगर में तो हमारे केजरीवाल आप ही हो

श्रीगंगानगर में तो हमारे केजरीवाल आप ही हो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। दिल्ली में मंगलवार को जैसे-जैसे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बहुमत के नजदीक पहुंचती गई। शहर के जे ब्लाॅक हाऊसिंग बोर्ड इलाके में गोयल मंगल परिवार में मिठाई बांटने बधाइयों का सिलसिला परवान चढ़ता गया।
शहर के यही वो दो परिवार हैं, जहां दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दोनों बुआ रहती हैं। सुबह आठ बजे से रात तक दोनों घरों में लोगों के आने बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दोनों परिवारों ने अब 14 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह में जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भतीजे अरविंद केजरीवाल की रिकाॅर्ड जीत से खुश बुआ रेणु गोयल फूफा रमेश गोयल ने भास्कर से बातचीत में बताया कि वे दिल्ली में कई दिन पहले ही प्रचार-प्रसार से भाग लेकर श्रीगंगानगर लौटे थे। लेकिन सभी को दिल्ली में 40 से 45 सीट मिलने का अनुमान था।
दिल्ली की जनता दिल खोलकर 67 सीट देगी, यह तो खुद केजरीवाल ने सपने में भी नहीं सोचा था। केजरीवाल भी 45-50 सीट मानकर चल रहे थे। केजरीवाल के फुफेरे भाई संजय गोयल बताते हैं, किरण बेदी को भाजपा में शामिल करके मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करना ही सबसे बड़ी भूल रही।