- Hindi News
- जमींदारा आप पांव फैलाने के लिए कर सकते हैं एक दूसरे का समर्थन
जमींदारा आप पांव फैलाने के लिए कर सकते हैं एक-दूसरे का समर्थन
पॉलीटिकल रिपोर्टर|श्रीगंगानगर
दिल्लीमेंआप की सरकार तय होने के बाद अब जमींदारा पार्टी अाप के गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बीडी अग्रवाल की जमींदारा पार्टी दूसरे राज्यों में पांव फैलाने के लिए एक-दूसरे को समर्थन देकर गठबंधन कर सकते हैं। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में जमींदारा पार्टी द्वारा अरविंद केजरीवाल को समर्थन देना अखबारों में विज्ञापन छपवाना भी इसी कवायद का हिस्सा माना जा रहा है।
राजनीति के जानकारों की मानें तो बीडी अग्रवाल जमींदारा पार्टी को दूसरे राज्यों में ले जाने की सोच रहे हैं। उनका मकसद है कि जमींदारा पार्टी दूसरे राज्यों में भी चुनाव में भाग लेकर प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराए। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली जीतने के बाद आप को वे देशभर में फैलाएंगे। इसलिए अग्रवाल जल्दी केजरीवाल को गठबंधन का प्रस्ताव दे सकते हैं। यदि इस प्रस्ताव पर नेता सहमत हुए तो दोनों पार्टियां प्रचार सदस्यता आदि में एक-दूसरे को सहयोग करेंगी। बताया यहां तक जा रहा है कि केजरीवाल अग्रवाल दोनों एक ही समाज से हैं और मूलत: एक ही शहर के हैं। इस जान-पहचान को भी वे भुना सकते हैं।
केजरीवालसे मिल सकते हैं अग्रवाल
जमींदारापार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी अग्रवाल ने मंगलवार को रिकाॅर्ड बहुमत पाने के बाद अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार से संपर्क साधकर जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभी वे जर्मनी दौरे पर जा रहे हैं। वहां से 16 फरवरी को लौटने के बाद वे अरविंद केजरीवाल से मिल सकते हैं।
सोशलमीडिया पर भी केजरीवाल का जादू
श्रीगंगानगरसोशल मीडिया में भी मंगलवार को केजरीवाल आम आदमी पार्टी का जादू सिर चढ़कर बोला। लोगों ने केजरीवाल से जुड़े डायलाग फोटो खूब शेयर किए तो काफी लोगों ने मोदी राहुल गांधी पर कटाक्ष भी किए। कुछ लोगों ने उन्हें ‘सिंघम रिटर्न’ बताया तो कुछ का कहना था कि ‘मफलरमैन ही दिल्ली में स्वराज लाएगा।’ कुछ ने मोदी के सफाई अभियान की तरह भाजपा कांग्रेस के साफ होने जैसे व्यंग्य भी किए। वहीं वाट्स एेप पर शाजिया इल्मी की हालत पर एक टिप्पणी की गई, कि उसकी हालत उस गर्ल फ्रेंड जैसी है जिसने अपने बेरोजगार ब्वायफ्रेंड को छोड़ दिया जो बाद में यूपीएससी टॉप कर लिया।