पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटू के कार्यकर्ता 18 को करेंगे प्रदर्शन

सीटू के कार्यकर्ता 18 को करेंगे प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. सीटूजिला कमेटी की मीटिंग पंचायती धर्मशाला में मंगलवार को भूरामल स्वामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मीटिंग में न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपए करने तथा वसुंधरा सरकार की ओर से श्रम कानूनों में किए गए मजदूर विरोधी संशोधनों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में सभी यूनियनों की आम मजदूरों की मीटिंग की जाएगी तथा 18 फरवरी को जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालय पर भी प्रदर्शन किया जाएगा। मीटिंग में सीटू के महामंत्री बीएस राणा, ईंट भट्टा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल, हरकेवलदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।