गलत नक्का लगाने का आरोप, आज देंगे धरना
श्रीगंगानगर. चक4 जे बड़ा के किसान खाळे में गलत नक्का लगाने का आरोप लगाते हुए इसे बदलने की मांग पर बुधवार को अधिशासी अभियंता (उत्तर खंड) कार्यालय के समक्ष धरना देंगे। किसानों का आरोप है कि जे माइनर पर 4 जे बड़ा कालियां के मुरबा नंबर 46 किला नंबर 1 एवं 2 की सीमा पर नक्का मंजूर कर दिया। किसानों ने कई बार शिकायत की लेकिन न्याय नहीं दिलाया। इस पर बुधवार को किसान सांकेतिक धरना देंगे।