पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज में संतुलन बनाए रखने के लिए जैव विविधता जरूरी

समाज में संतुलन बनाए रखने के लिए जैव विविधता जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर| श्रीगंगानगर.

सभीजीव एक दूसरे पर आश्रित हैं, इस कारण समाज में संतुलन बनाए रखने के लिए जैव विविधता बहुत जरूरी है। यह बात राजकीय कॉलेज में चल रहे एनएसएस के संभाग स्तरीय सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता गुरमीत मल्होत्रा ने कही। गोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, एनएसएस का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के आय-व्यय का लेखा-जोखा विषय पर विचार प्रकट किए। पर्यावरण संरक्षण विषय पर बताया कि दिनों दिन पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है, इसका कारण यह है कि मनुष्य प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। हरे पेड़ों की कटाई होना पर्यावरण के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है। आय के लेखा-जोखा विषय पर जानकारी देते हुए वक्ता राजीव बंसल ने बताया कि धनराशि के मामलों में पारदर्शिता होना बहुत जरूरी है। क्योंकि जहां खर्चों का और आय-व्यय का रिकाॅर्ड नहीं होता है वह संस्था ज्यादा दिन तक अस्तित्व में नहीं रहती। गोष्ठी में कॉलेज प्राचार्य आरसी सुथार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गोपीराम, महेश कुमार, बलवंत सिंह चौहान, बलवंत रतन सहित अन्य लोग मौजूद थे।