पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 750 से ज्यादा छात्राओं को मिले छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र

750 से ज्यादा छात्राओं को मिले छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.

बिहाणीलॉ कॉलेज कैंपस में चैंबर ऑफ कामर्स के तत्वावधान में मंगलवार को 750 से ज्यादा छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से हुई। इस दौरान सैकड़ों छात्राएं प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए अपने परिजनों संग महाविद्यालय प्रांगण पहुंचीं। 11.30 बजे से स्कॉलरशिप सर्टिफिकेट का वितरण कार्य शुरू हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को बीडीएस, फिजियोथैरेपी, बीटेक, एमबीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। जुलाई माह से नए सत्र प्रारंभ होने पर छात्राओं को निर्धारित पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल जाएगा।

चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष बंशीधर जिंदल ने बताया कि कन्या लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान 711 छात्राओं का चयन किया गया था। इसके बाद लगभग 60 छात्राओं के आवेदन और अा गए। इन छात्राओं को भी छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस दौरान भास्कर संवाददाता की कुछ छात्राओं से बातचीत हुई। एक रिपोर्ट-

श्रीगंगानगर. कन्या लोहड़ी के प्रमाण पत्र लेने केलिए कतारबद्ध खड़ी छात्राएं।

अब सपना करूंगी पूरा

ग्रेजुएशनकी पढ़ाई कर रही पूजा ने बताया कि उसे नर्सिंग कोर्स के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की गई। आर्थिक स्थिति ठीक होने के कारण वह इस पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं ले पा रही थी और बीए कर रही थी। मगर छात्रवृत्ति से उसका सपना पूरा हो सकेगा। उसने बताया कि वह इस अवसर का पूरा लाभ उठाएगी और अपने पाठ्यक्रम में टॉप करेगी।

लोगोंको करूंगी शिक्षित

फैशनडिजाइनिंग की छात्रवृत्ति पाने वाली अनुराधा ने बताया कि उसका कोर्स पूरा होने के बाद वह गरीब तबके की छात्राओं को फ्री शिक्षा देगी। इससे की वह भी अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी। उसने बताया कि इस वर्ष वह बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है।