पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूयार्क की यूनिवर्सिटी में पढ़ने जाएंगे नोजगे के मेधावी

न्यूयार्क की यूनिवर्सिटी में पढ़ने जाएंगे नोजगे के मेधावी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. नोजगेस्कूल के मेधावी स्टूडेंट्स अब स्कॉलरशिप पर पढाई करने के लिए विदेश जाएंगे। इसके लिए न्यूयार्क की एक यूनिवर्सिटी ने स्कूल प्रबंधन को पत्र भेजकर इसका करार किया है कि हर वर्ष स्कूल के एक मेधावी को ग्रेजुएशन के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी। स्कूल के एमडी पीएस सूदन ने बताया कि पिछले दिनों शिक्षा व्यवस्था और पढाई के नए तरीकों को जानने के लिए वह यूएस में आयोजित एक 10 दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए थे। वहां स्कूल की व्यवस्थाओं को विदेशी शिक्षण संस्थाओं के सामने प्रस्तुत किया था। इससे प्रभावित होकर न्यूयार्क की ओसवेगो स्टेट यूनिवर्सिटी ने स्कूल के साथ करार किया है। अब हर वर्ष विद्यालय से 12 वीं उत्तीर्ण करने वाले एक स्टूडेंट को ओसवेगो यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी स्कूल को 12 हजार 700 डॉलर (लगभग 7 लाख 89 हजार रुपए) की छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। इसके तहत मेधावी यूनिवर्सिटी में संचालित किसी भी ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं।

एमओयू एक्सचेंज करते हुए।

12 वीं के अंकों के आधार पर होगा चयन

किसस्टूडेंट को छात्रवृत्ति पर विदेश भेजा जाएगा, इस बात का चयन उसके 12 वीं के अंकों के अनुसार किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन टॉपर स्टूडेंट के नाम का प्रपोजल यूनिवर्सिटी के पास भेजेगा। जिसके बाद उसे यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आमंत्रित किया जाएगा।