- Hindi News
- राज्य ने सब्सिडी हटाई, सिलेंडर 25 रुपए महंगा, अब 625 में मिलेगा
राज्य ने सब्सिडी हटाई, सिलेंडर 25 रुपए महंगा, अब 625 में मिलेगा
जिलेभरकेपौने तीन लाख गैस उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है। राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई 25 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी को खत्म कर दिया है। ये आदेश 10 फरवरी से लागू हो जाएंगे और इसका असर यह होगा कि मंगलवार से गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो जाएगा। यानी 600 रुपए का सिलेंडर अब जिले में 625 रुपए का मिलेगा।
सूत्रों के अनुसार वर्ष 2011 में आम आदमी को महंगाई से राहत देने के लिए पूर्व की गहलोत सरकार ने 29 जून 2011 को हर सिलेंडर पर 25 रुपए सब्सिडी देने की घोषणा की थी। राज्य सरकार हर महीने सब्सिडी की यह राशि संबंधित गैस कंपनी को दे रही थी। सोमवार को अचानक खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव सुबोध अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर इस सब्सिडी को खत्म कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि छह महीने में पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में आई कमी से घरेलू गैस के दामों में भी गिरावट आई है, साथ ही एक जनवरी से डीबीटीएल भी शुरू हो चुकी है। इसलिए राज्य सरकार सिलेंडर पर 25 रुपए की सब्सिडी समाप्त कर रही है। डीएसओ हरभजनसिंह ने बताया कि इस आदेश का असर यह होगा कि मंगलवार से गैस सिलेंडर 25 रुपए बढ़ जाएगा। जिले में गैस सिलेंडर की नई कीमत 625 रुपए होगी। पूर्व में यह कीमत 600 रुपए थी। उपभोक्ताओं के बैंक खाते में डीबीटीएल के तहत पहले की तरह सब्सिडी के 198 रुपए आते रहेंगे। गैस एजेंसी संचालक मयंक चड्ढा ने बताया कि मंगलवार को गैस कंपनियां सॉफ्टवेयर अपडेट करवाएंगी। इसके बढ़ी कीमत पर सिलेंडर मिलेगा।
उपभोक्ताओं की जेब पर 4 करोड़ का बोझ
2.75 लाखगैस उपभोक्ता हैं श्रीगंगानगर में
16लाखगैस सिलेंडरों की सालाना खपत
25रुपएप्रति सिलेंडरों की होगी बढ़ोतरी
04करोड़रुपए का आम आदमी पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ (16 लाख x 25 रुपए = 4 करोड़ रुपए)