पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीगंगानगर केसरीसिंहपुर में छह फर्मों पर आयकर सर्वे

श्रीगंगानगर-केसरीसिंहपुर में छह फर्मों पर आयकर सर्वे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। आयकर विभागने श्रीगंगानगर केसरीसिंहपुर की छह फर्मों पर सर्वे कार्रवाई शुरू की है। उच्च स्तरीय निर्देश की पालना में विभाग के करीब तीन दर्जन अधिकारियों की टीम ने सोमवार दोपहर संबंधित फर्मों पर कार्रवाई शुरू कर आवश्यक दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए।
श्रीगंगानगर केसरीसिंहपुर में प्रतिष्ठानों पर पर कार्रवाई प्रारंभ की गई है। आयकर विभाग ने शहर में नई धानमंडी स्थित आढ़त की दो फर्म, राधेश्याम की कोठी मार्ग पर एक निजी हॉस्पिटल केसरीसिंहपुर में दो आढ़तिये एक ज्वैलर्स पर सर्वे किया जा रहा है। इनमें नई धानमंडी और केसरीसिंहपुर में आढ़त के कारोबार करने वाली एक ही परिवार की दो फर्में भी हैं।

जानकारी लेते रहे व्यापारी

नई धानमंडी में आयकर विभाग की सर्वे कार्रवाई शुरू होने की सूचना भर से व्यापारी मोबाइल से एक दूसरे से विभाग की कार्रवाई की जानकारी लेते रहे। वहीं केसरीसिंहपुर में ज्वैलर्स पर कार्रवाई से स्वर्ण व्यवसायियों में भी हड़कंप का माहौल रहा।