- Hindi News
- खाद्य सुरक्षा में जुड़े परिवारों को 16 फरवरी से दुबारा साबित करनी होगी पात्रता
खाद्य सुरक्षा में जुड़े परिवारों को 16 फरवरी से दुबारा साबित करनी होगी पात्रता
नगर संवाददाता, श्रीगंगानगर।
खाद्यसुरक्षा में जुड़े जिले के दो लाख से ज्यादा परिवारों को अपनी पात्रता अब दुबारा साबित करनी होगी। उन्हें यह साबित करना होगा कि वे खाद्य सुरक्षा का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। इसके लिए जिले में 16 फरवरी से अभियान शुरू होगा। सब परिवारों को 16 फरवरी से दस्तावेज राशन डिपो पर जमा कराने होंगे। जो दस्तावेज जमा नहीं कराएगा, उन्हें इस महीने का गेहूं भी नहीं मिलेगा। साथ ही जो परिवार खाद्य सुरक्षा में फर्जी जुड़ा पाया गया, उसका नाम सूची से हटा दिया जाएगा। ये आदेश राज्य सरकार ने सोमवार को जयपुर में हुई बैठक में सभी डीएसओ को दिए।
डीएसओ हरभजनसिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा में जिले में दो लाख से ज्यादा परिवार जुड़ चुके हैं। इन लोगों को 16 फरवरी से शुरू हो रहे उपभोक्ता पखवाड़े में अपने वार्ड के राशन डिपो पर जाकर पात्रता के दस्तावेज दुबारा जमा कराने होंगे। इसके तहत उन्हें अपनी पात्रता का लिखित दस्तावेज देना होगा, साथ ही बैंक एकाउंट नंबर, सब सदस्यों का आधार नंबर, मोबाइल नंबर नए राशन कार्ड का नंबर देना होगा। लोग यह दस्तावेज 28 फरवरी तक जमा करा सकेंगे। इसके बाद इन दस्तावेजों की जांच होगी। जो दस्तावेज सही पाए गए, उन्हीं का नाम खाद्य सुरक्षा योजना में रहेगा। उल्लेखनीय है कि खाद्य सुरक्षा में चयनित परिवारों को सरकार पांच किलो प्रति सदस्य गेहूं मुहैया करा रही है। श्रीगंगानगर में सरकार के तय मापदंडों से ज्यादा परिवार खाद्य सुरक्षा में जुड़े हैं, जबकि गेहूं काफी कम है। अब पूरी कवायद के जरिए सरकार फर्जी नाम हटाना चाहती है।
खाद्यसुरक्षा: वह सब जो आप जानना चाहते हैं
इन्हेंनहीं देना होगा कोई भी दस्तावेज
बीपीएल,स्टेट बीपीएल, अंत्योदय, भूमिहीन मजदूर, वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना, पुनर्वास योजना, कानूनी रूप से निर्मुक्त बंधुआ मजदूर परिवार, एचआईवी पॉजीटिव
इन्हेंअनिवार्य रूप से देने होंगे दस्तावेज
मुख्यमंत्रीजीवन रक्षा कोष, एकल महिलाएं, कचरा बीनने वाले परिवार, घरेलू श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, साइकिल रिक्शा चालक, कुली, गैर-सरकारी सफाई कर्मचारी, कच्ची बस्ती तथा पंजीकृत अनाथालय वृद्धाश्रम में रहने वाले लोग, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक।
यहकरना होगा परिवारों को- नएराशनकार्ड, आधार नंबर, बैंक एकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर सहित कई जानकारी राशन डिपो पर देनी होगी।
मियाद-16से 28 फरवरी तक संबंधित राशन की दुकान पर।
जांच-मार्चमें पटवारी ग्राम सेवकों की टीम इन दस्तावेजों की घर-घर जाकर जांच करेगी। जो परिवार फर्जी जुड़े पाए गए, उनके नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटा दिए जाएंगे।