पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिलेंडर की कीमत बढ़ने से बुकिंग पर्चियां रद्द, उपभोक्ता हुए परेशान

सिलेंडर की कीमत बढ़ने से बुकिंग पर्चियां रद्द, उपभोक्ता हुए परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. प्रदेशसरकार द्वारा रसोई गैस पर दी जा रही प्रति सिलेंडर 25 रुपए की सब्सिडी मंगलवार से समाप्त करने का असर जिला मुख्यालय पर भी पड़ा। नए मूल्य की सूची अपडेट होने की वजह से तो उपभोक्ताओं को सुबह सिलेंडर दिए और ही उपभोक्ताओं के घर रवाना होने वाली ट्राॅलियों को गैस एजेंसी से रवाना किया गया।

वहीं, गैस एजेंसियों पर भी उपभोक्ताओं की दिनभर भीड़ लगी रही और वहां मौजूद सभी लोग सिलेंडर पर बढ़ाए गए चार्ज के बारे में जानकारी जुटाते नजर आए। अनेक उपभोक्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी समाप्त कर देने के निर्णय पर रोष भी जताया।