- Hindi News
- अध्यापिका मंच में व्यक्तित्व विकास पर चर्चा
अध्यापिका मंच में व्यक्तित्व विकास पर चर्चा
श्रीगंगानगर. लड़कियोंके व्यक्तित्व विकास में अध्यापिकाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि उसी दौर से गुजरी अध्यापिकाएं लड़कियों के मन की बातें अच्छी तरह समझती हैं। यह कहना था राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गणेशगढ़ के प्रिंसिपल हरविंदर सिंह का। वे बड़ा मंदिर में आयोजित गंगानगर ब्लाॅक की अध्यापिका मंच की बैठक में संबोधित कर रहे थे। संयोजिका नीलम नागपाल ने बताया कि बैठक में पहुंची एसीएमएचओ डॉ. दीपिका मोंगा ने स्वाइन फ्लू से बचाव सावधानियों के बारे में बताया। इस दौरान प्रिंसिपल अमरजीत सिंह ने जेंडर संवेदनशीलता विषय में लड़के और लड़कियों को बराबर समझने पर जोर दिया। यहां बीईईओ गंगानगर सुरेंद्र महर्षि, एबीईईओ अशोक वधवा, सुशील विश्नोई समेत सह संयोजिका रुचिका चुघ, मधु वर्मा, आरती, कुलदीप सिंधवी आदि मौजूद रहे।