- Hindi News
- कम आय का कारण बताकर रोडवेज ने बंद की करणपुर रूट की तीन बसें
कम आय का कारण बताकर रोडवेज ने बंद की करणपुर रूट की तीन बसें
श्रीगंगानगर| शहरसे श्रीकरणपुर व्यस्ततम मार्ग पर रोडवेज प्रबंधन द्वारा यात्री भार कम बताकर बसों के तीन रूट ब्रेक डाउन करने के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों के संचालन में रोडवेज द्वारा टाइम गेप अधिक करने के कारण बसे ओवरक्राउडेड रही है।
मिली जानकारी अनुसार श्रीगंगानगर श्रीकरणपुर मार्ग पर प्रति घंटा लगभग तीन बसें संचालित हो रही हैं। जिसमें कुछ तो खटारा विभाग की और से अनफिट घोषित चल रही हैं। पिछले दो तीन दिनों से रोडवेज प्रबंधन ने यात्री भार कम बताते हुए तीन रूट बंद कर दिए। एक रूट की बस कुल सात बार अपडाउन करती है जिसके चलते पूरे दिन में तीन बसों के कुल 21 चक्कर बंद हो गए। शुक्रवार को श्रीगंगानगर से श्रीकरणपुर की एक बस में नब्बे से एक सौ तक सवारियां थी, जबकि बस में जगह नहीं होने के कारण बीस से पच्चीस यात्री तो चढ़ ही नहीं पाए। रोडवेज चीफ मैनेजर बहादुरसिंह ने बताया कि यात्री भार में कम इनकम के कारण कुछ सुबह शाम के कुछ रूट ब्रेक डाउन किए थे। कितने रूट बंद किए मुझे ध्यान नहीं हैं।