पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोदाम के ताले तोड़कर ग्वार गेहूं की बोरियां चोरी

गोदाम के ताले तोड़कर ग्वार गेहूं की बोरियां चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| सदरथाना क्षेत्र में चोर एक गोदाम के ताले तोड़कर ग्वार गेहूं की बोरियां चोरी कर फरार हो गए।

वहीं एक मैरिज पैलेस के आगे से एक बाइक भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों चोरियों के अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। स्टार एग्री वेयर हाउस के मैनेजर कुलविंद्रसिंह ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने हाल ही में गोदाम का ताला तोड़कर ग्वार की 60 और गेहूं की 48 बोरियां चोरी कर ली। वहीं राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि वह हाइवे स्थित एक मैरिज पैलेस में गया था। वहां से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चुराकर फरार हो गया।