- Hindi News
- एक नाम वापस, अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला
एक नाम वापस, अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला
श्रीगंगानगर|बार संघचुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। बार संघ में अध्यक्ष पद के लिए अब सीधा उपाध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। चुनाव अधिकारी कैप्टन राजेंद्रसिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलराज पब्बी ने नाम वापस लिया है।
अब गौरीशंकर गुप्ता मोहनलाल माहर में मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद के किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। लिहाजा यहां हरवीर सिंह बराड़, मोनिका नागपाल भूपेंद्र कुमार चुघ में मुकाबला होगा। अब तीन दिन प्रचार होगा। इसके बाद मतदान 16 दिसंबर को होगा। उसी दिन शाम को मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।