- Hindi News
- स्कूल में कमरे की छत रात को गिरी, बड़ा हादसा बचा
स्कूल में कमरे की छत रात को गिरी, बड़ा हादसा बचा
श्रीगंगानगर. अनूपगढ़के राजकीय माध्यमिक विद्यालय बांडा कॉलोनी में गत रात्रि एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। करीबन 20 वर्ष पुराने भवन के एक कमरे की छत गत रात्रि गिर गई। रात में गिरने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। यह छत स्कूल समय में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कक्ष पुराना होने के कारण इसमें बच्चों को बैठाना बंद कर रखा था, कमरे को साइकिल स्टैंड के रूप में काम में लिया जा रहा था।