- Hindi News
- शहर से जयपुर जा रही बस में तोड़फोड़, सभी यात्री सुरक्षित
शहर से जयपुर जा रही बस में तोड़फोड़, सभी यात्री सुरक्षित
श्रीगंगानगर| श्रीगंगानगरसे जयपुर जा रही प्राइवेट ट्रैवल्स की बस में शुक्रवार रात चार युवक ताेड़फोड़ करने के बाद फरार हो गए। गनीमत यह रही कि तोड़फोड़ से किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। यात्रियों को परेशानी यह हुई कि तोड़फोड़ के चलते बस रात 12 बजे जयपुर के लिए रवाना हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाइन स्टार ट्रेवल्स की बस शुक्रवार रात नौ बजे शहीद भगतसिंह चौक से श्रीगंगानगर से जयपुर की ओर रवाना होने वाली थी। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। तभी दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक आए और आते ही बस पर ईंटें पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। करीब पांच-दस मिनट में चारों युवकों ने बस के फ्रंट साइड के शीशे तोड़े और फरार हो गए। अचानक हुई घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। घबराए यात्री बस से बाहर निकल आए। प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष सोनू अनेजा ने बताया कि तोड़फोड़ में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ। जहां शीशे टूटे। वहां लकड़ी लगाकर बस को देर रात 12 बजे रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में कोतवाली पर प्रदर्शन करके चारों युवकों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।