पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थंब इंप्रेशन दिखाने के बाद मिलेगा उपभोक्ताओं को राशन

थंब इंप्रेशन दिखाने के बाद मिलेगा उपभोक्ताओं को राशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ई-मित्र पर राशन कार्ड बनाने का काम 15 जनवरी से शुरू होगा। सरकार ने समय सीमा तय करते हुए इसकी बनाने की प्रक्रिया भी तय कर दी है। यह गाइडलाइन रसद विभाग को भेजी गई है। सरकार ने तय किया है कि नए राशन कार्ड का शुल्क 50 रुपए रहेगा। इसमें फॉर्म डाउनलोड करने से लेकर उसे स्कैन करके रसद विभाग को भेजना तथा राशन कार्ड के प्रिंट निकालने का भी शुल्क शामिल है। सरकार ने एक व्यवस्था यह भी की है कि जिन उपभोक्ताओं ने राशनकार्ड के लिए पहले से आवेदन कर रखा है। उन्हें केवल 10 रुपए शुल्क देना होगा, लेकिन उन्हें 31 मार्च 2015 तक राशन कार्ड लेना होगा। विभाग के मुताबिक, आवेदन करने वाले की डिटेल रसद विभाग के पास जाएगी। वहां जांच के बाद राशन कार्ड जारी होगा। राशन कार्ड का प्रिंट निकालकर देने का जिम्मा ई-मित्र का होगा। कार्ड के पहले पेज पर होलोग्राम होगा, जिससे सरकारी कार्ड की पहचान हो सके।

ई-मित्र पर राशन कार्ड बनाने का काम 15 जनवरी से