पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक चाेर गिरफ्तार छह वारदात कबूलीं

बाइक चाेर गिरफ्तार छह वारदात कबूलीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. कोतवालीपुलिस ने शुक्रवार को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक साल पहले बैंक कर्मी की मोटरसाइकिल चुराई थी। इसके बाद से वह फरार था। पूछताछ में वह चोरी की छह से ज्यादा वारदात कबूल कर चुका है। जांच अधिकारी एएसआई जयकुमार भादू ने बताया कि बीते साल एक बैंक के बाहर से कर्मचारी की मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। शुक्रवार को इस मामले में विवेक उर्फ मोनू स्वामी निवासी अग्रसेन नगर को गिरफ्तार किया गया। आयुर्वेद वैद्य के बेटे विवेक से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हो गई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कबूला कि कई साल पहले उसे नशे की लत लग गई थी और नशे की पूर्ति के लिए ही उसने चोरियां करनी शुरू की। पुलिस ने उससे पूछा कि अब तक चोरी की कितनी वारदातें की हैं तो उसका जवाब था कि उसे याद ही नहीं कि वह कितनी जगह चोरी कर चुका है। इसके बाद रात तक उसने स्वयं याद करके चोरी की छह से ज्यादा वारदातें करना स्वीकार किया। दो साल पहले आरोपी ने एक आई हास्पिटल में घुसकर आंख दिखाने के बहाने डाक्टर से मारपीट की थी और वहां से रुपए लूटकर भी फरार हो गया था।