शिक्षकों के स्थानांतरण की निंदा की
श्रीगंगानगर. शिक्षासत्र के बीच अर्द्धवार्षिक परीक्षा से ठीक पहले वरिष्ठ अध्यापकों के स्थानांतरण से नाराज राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के सदस्यों ने बैठक करके इसकी निंदा की। संघ के महामंत्री अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने बताया गया कि मध्य सत्र में शिक्षकों के स्थानांतरण के कारण स्टूडेंट्स की पढाई काफी प्रभावित होती है, इस कारण उनका रिजल्ट भी खराब हो सकता है।