- Hindi News
- बाबा दीप सिंह गुरुद्वारे को सौंपा शव वाहन
बाबा दीप सिंह गुरुद्वारे को सौंपा शव वाहन
श्रीगंगानगर. शवको कल्याण भूमि तक ले जाने के लिए पुरानी धानमंडी मित्र मंडली संस्थान के सदस्यों ने शुक्रवार को बाबा दीप सिंह सेवा समिति को एक शव वाहन की चाबी सौंपी है। बताया गया कि यह वाहन शहरवासियों की सेवा के लिए है और अगर शहर में रहने वाले किसी व्यक्ति को इस वाहन की जरूरत पड़ती है तो एक फोन करने से उसे वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर तेजेंदर पाल सिंह टिम्मा, जयदीप बिहाणी, केके गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद थे।