कई दिग्गजों को तलाशना होगा नया जोन
श्रीगंगानगर. जिलापरिषदचुनाव की तैयारी कर रहे कई दिग्गजों को अब नए जोन की तलाश करनी होगी। शुक्रवार को निकाली गई लॉटरी में कई दिग्गजों के गृहक्षेत्र के जोन किसी अन्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गए हैं। पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद सहारण का जोन नंबर 22, पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल उपप्रधान रहे आत्माराम तरड़ का क्षेत्र जोन नंबर 23 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हो गए हैं। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष पूर्व जिला परिषद सदस्य नक्षत्रसिंह और विधायक गुरजंट सिंह के पुत्र बलदेव बराड़ का जोन 28 भी आरक्षित हो गया है। इसी प्रकार पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बराड़ अगर चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें मजबूत जनाधार वाला जोन तलाशने में मुश्किल सकती है। महेंद्र सिंह ने 2005 में जिलाप्रमुख का चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गए थे।