पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसों के रूट ब्रेक डाउन होने से यात्री हो रहे परेशान

बसों के रूट ब्रेक डाउन होने से यात्री हो रहे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीकरणपुर. श्रीगंगानगर-श्रीकरणपुरव्यस्ततम मार्ग पर रोडवेज प्रबंधन द्वारा यात्री भार कम बताकर बसों के तीन रूट ब्रेक डाउन करने के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों के संचालन में रोडवेज द्वारा टाइम गेप अधिक करने के कारण बसे ओवरक्राउडेड रही है। मिली जानकारी अनुसार श्रीगंगानगर श्रीकरणपुर मार्ग पर प्रति घंटा लगभग तीन बसें संचालित हो रही हैं। जिसमें कुछ तो खटारा विभाग की और से अनफिट घोषित चल रही हैं। पिछले दो तीन दिनों से रोडवेज प्रबंधन ने यात्री भार कम बताते हुए तीन रूट बंद कर दिए। एक रूट की बस कुल सात बार अपडाउन करती है जिसके चलते पूरे दिन में तीन बसों के कुल 21 चक्कर बंद हो गए। मंडी समिति डायरेक्टर रणजीतसिंह, जीवनराम, गोविंद शर्मा, सुमित नायक आदि ने रोष जताते हुए यात्री भार के नाम पर रोडवेज द्वारा बंद किए रूट को फिर से बहाल करने की मांग की।