आयुर्वेदिक चिकित्सा जांच शिविर आज
आयुर्वेदिक चिकित्सा जांच शिविर आज
श्रीगंगानगर. झंडुकी तरफ से 20 सितंबर को नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा जांच शिविर लगाया जाएगा, जो मुकीम आयुर्वेदिक सदन में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। शिविर में महिलाओं से संबंधित रोग, पेट, जोड़ो का दर्द, मानसिक रोग, कमर दर्द, गुप्त रोग, चर्म रोग, ब्लड प्रेशर, पाइल्स, खांसी अस्थमा के मरीजों का आयुर्वेदिक विधि द्वारा जांच कर उपचार किया जाएगा।
गुरुकृष्ण महाराज का जन्मोत्सव आज
श्रीगंगानगर. श्रीराम शरणम् परिवार के तत्वावधान में अरोड़वंश मंदिर में 20 सितंबर को गुरु कृष्ण जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सेवादार महाबीर प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि दिन भर मंदिर प्रांगण में भजन और अमृतवाणी पाठ चलते रहेंगे।
गंगनहरमें नहीं आया बढ़े पानी का असर
श्रीगंगानगर. बीकानेरनहर में पंजाब से पानी बढ़ाने का असर शुक्रवार को नहीं आया। गंगनहर में दिनभर में महज 70 क्यूसेक पानी बढ़कर 700 क्यूसेक हुआ। गुरुवार को पंजाब ने दावा किया था कि रात को बीकानेर नहर में 1500 क्यूसेक पानी कर दिया जाएगा। जल संसाधन विभाग एईएन महेश बत्तरा ने बताया कि शुक्रवार दोप्रहर तक पंजाब में पानी 1500 क्यूसेक हो गया था। इसके देर रात तक आने की संभावना है।
स्टेटओपन स्कूल परीक्षाएं 27 30 से
श्रीगंगानगर. राजस्थानस्टेट ओपन स्कूल कक्षा 12 की परीक्षाएं 27 सितंबर से और कक्षा 10 की परीक्षाएं 30 सितंबर से शुरू होंगी। इससे पूर्व यह परीक्षाएं अक्टूबर माह में आयोजित होती थी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्टीपर्पज से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विभाग की वेबसाइट www.rsos.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है।