पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन पर किया प्रदर्शन

रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन पर किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य में अब तक 1136 यूनिट रक्तदान

श्रीगंगानगर. मारवाड़ीयुवा मंच का रक्तदान का राष्ट्रीय अभियान ‘संकल्प 30000’ जारी है। इसके अंतर्गत स्थानीय मुख्य शाखा का तीसरा रक्तदान शिविर शुक्रवार को स्वास्तिक ब्लड बैंक में रखा गया। इसमें 88 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान के प्रति उत्साह के चलते दिन में कई बार कतार लगी। प्रांतीय अध्यक्ष वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि इससे पहले लगाए गए दो शिविरों में 160 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ था, अब यह संख्या 248 हो गई है। वहीं राजस्थान में अभी तक लगाए गए 12 शिविरों में 1136 यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका है। 23 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान को लेकर सभी में खूब उत्साह है। श्रीगंगानगर मेें नारी चेतना शाखा एवं महिला प्रेरणा शाखा पूर्व में एक-एक शिविर लगा चुकी हैं। अब एक-एक शिविर और लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर अध्यक्ष नीरज लीला, सचिव राकेश गोयल, ब्लड बैंक के सचिव रविंद्र जैन, डॉ.ओपी शर्मा, शिविर प्रभारी शिवप्रकाश तेहरपुरिया, अंकुर अग्रवाल, ऋषभ गर्ग, रजत सरावगी, डॉ.देशबंधु गुप्ता, प्रवीण सिंगल, जयप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

स्वास्तिक ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान करते लोग।