श्रीगंगानगर। उत्तरी हवाएं चलने से रात का तापमान में गिरावट अचानक 1.5 डिग्री गिरावट के साथ 3.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ठंडी हवाएं चलने से रात में ठिठुरन बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। दिन का तापमान में मामूली 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.8 न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं दिन में हवा में नमी 97 प्रतिशत शाम को 45 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस था।
इधर रात का तापमान चार डिग्री से नीचे पहुंचने से सरसों और सब्जियों में पाला पड़ने की आशंका जताई गई है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार चूंकि रात का तापमान चार डिग्री से कम हो गया है। ऐसी ही स्थिति अगले एक-दो रोज तक बने रहने से सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि फसल के बचाव के लिए सिंचाई करें। खेत के उत्तरी दिशा में कचरा एकत्रित कर धुंआ करें।
(न्यूनतम पारा)
6.2
शिमला
6.5
नैनीताल
3.7
श्रीगंगानगर
दिन के तापमान में भी गिरावट।