जश्न में शिरकत करने भाजपाई जयपुर रवाना
श्रीगंगानगर. वसुंधरासरकार की पहली वर्षगांठ पर होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार रात यहां से जयपुर के लिए रवाना हुए। रात को कार्यकर्ता जिला कार्यालय में एकत्रित हुए और फिर बसों से रवाना हुए। पूर्व विधायक राधेश्याम के नेतृत्व में भी कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना हुए।