पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिमाचल प्रदेश में हिमपात राज्य में बारिश ओले

हिमाचल-प्रदेश में हिमपात राज्य में बारिश-ओले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | हिमाचलप्रदेश में शनिवार को ऊपरी हिस्से में बर्फबारी हुई तो निचले इलाकों में बारिश। शिमला सहित कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति चंबा में दिनभर बर्फबारी होती रही। पर्यटन नगरी कुफरी पूरी तरह बर्फ से ढक गई है। प्रदेश में करीब 400 पर्यटक फंसे हुए हैं। केलांग का न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री तक पहुंच गया है। शिमला का 3.2 मनाली का 1.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकाॅर्ड किया गया।

श्रीगंगानगर सबसे सर्द

शहरअधिकतम न्यूनतम

श्रीगंगानगर19.7 6.1

फतेहपुर 23.4 6.8

चूरू 23.2 9.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

जयपुर / श्रीगंगानगर | प्रदेशमें लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी बारिश हुई और ओले गिरे। कई शहरों में दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। श्रीगंगानगर में दिन का तापमान तीन डिग्री गिरा। शीतलहर चलती रही। कुछ जगह कोहरा भी छाया रहा। प्रदेश के कई ग्रामीण इलाकों में ओस की बूंदें बर्फ में बदल गई। जयपुर शहर में दोपहर तक सूरज बादलों की ओट में रहा और ठंडी हवा से सर्दी बढ़ गई। श्रीगंगानगर में न्यूनतम पारा 6.1 डिग्री रहा। (पेज2 भी पढ़ें)

इसलिए बढ़ी ठंड

पहाड़ोंमें बर्फबारी हो रही है। उत्तरी पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के पूर्वी भागाें में बना हुआ है। अभी यह बना रहेगा। इससे ठंड में कमी आने के आसार नहीं हैं।

बिजली गिरने से 4 की मौत

बारांजिले में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मोहनपुर गांव में बिजली गिरने से शिवजी सहरिया(30), कुंडी गांव में श्योपाल माली (55), चारपुरा गांव में गोपाल भील (30), दीगोदपार में धन्नालाल (65) की बिजली गिरने से मौत हो गई।

यहां ओले-बारिश

कोटाके आवां, करौली के मासलपुर में ओले गिरे। सलेमपुर, मांडरायल और कैलादेवी में बारिश हुई। झालावाड़ के रायपुर में एक इंच बारिश हुई। बारां में शाहाबाद नाहरगढ़ क्षेत्र में कई जगह एनिकट, रपट पुलियाओं पर चादर चली।