- Hindi News
- कांग्रेस का वसुंधरा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेस का वसुंधरा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
आम आदमी से हुआ छलावा: इंदौरा
जम्मूमें चुनाव प्रचार के लिए गए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवनियुक्त प्रदेश सचिव कुलदीप इंदौरा के जारी बयान में कहा है कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण अटका हुआ है। सीवरेज और आरओबी के प्रोजेक्ट बंद पड़े हैं। किसानों को दिए जाने वाले अनुदान में कमी कर दी है। युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर छलावा हुआ है।
कांग्रेसनेशनिवार को वसुंधरा सरकार की नीतियों के खिलाफ जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने यह विरोध प्रदर्शन भाजपा शासन की पहली वर्षगांठ पर किया। कई पदाधिकारियों ने बाजू पर काली पट्टी बांध रखी थी। इससे पहले कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए और सभा की। सभा के बाद कार्यकर्ता शहर जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जैसे ही भीड़ ने कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोका। बाद में एडीएम सिटी किरोड़ी लाल मीणा बाहर आए। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम का राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया गया है, इसके साथ ही जिले की समस्याएं हल करवाने की मांग की है।