- Hindi News
- अपराधियों से सांठगांठ रखने वालों की बन रही सूची
अपराधियों से सांठगांठ रखने वालों की बन रही सूची
श्रीगंगानगर. अपराधियोंसे सांठगांठ रखने वाले पुलिसवालों की अब खैर नहीं। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जिला पुलिस ने ऐसे पुलिस वालों की सूची बनानी शुरू कर दी है, जिनकी अपराधियों से किसी भी मामले में सांठगांठ या मिलीभगत है। बताया जा रहा है कि इन पुलिस वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी, साथ ही इन्हें जिले से बाहर भेजा जाएगा।
सूत्रों के अनुसार यह पूरी कवायद गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के आदेश पर हो रही है। गृहमंत्री का मानना है कि जब तक अपराधियों से मिले पुलिसवाले उसी जिले में रहेंगे। तब तक पुलिस की कोई कार्रवाई सफल नहीं हो पाएगी। इसलिए उन्होंने सभी जिलों में भूमाफिया, शराब माफिया, किसी भी तरह के गिरोह से सांठगांठ, लेनदेन और मिलीभगत रखने वाले कर्मियों की सूची तैयार कराई जा रही है। इस सूची में उन पुलिस वालों को भी शामिल किया जाएगा, जिनके खिलाफ किसी भी तरह के मामले में न्यायालय में चालान पेश हो चुका है। मुख्यालय ने यह भी बताने को कहा है कि संबंधित पुलिसकर्मी उस जिले अौर रेंज में कितने साल से जमा हैं। एडीजी सतर्कता डा.सुधाकर जोहरी ने इन दागी पुलिसकर्मियों की सूची अगले सप्ताह तक भेजने को कहा है। जिला मुख्यालय पर आदेश आने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची बनानी शुरू कर दी है।
^बीकानेररेंज के चारों जिलों में यह सूची बनाई जा रही है। इसमें देखा जा रहा है कि जिलों के किन-किन पुलिस वालों की अपराधियों से सांठगांठ या मिलीभगत है। अगले सप्ताह तक यह सूची सरकार को भेज दी जाएगी।
संतोषचालके, कार्यवाहकआईजी, बीकानेर रेंज।